बरोला परिवार की पहल: मेधावी विद्यार्थियों और व्याख्याता को हवाई यात्रा का पुरस्कार
बरोला परिवार की पहल: मेधावी विद्यार्थियों और व्याख्याता को हवाई यात्रा का पुरस्कार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव घंटेल के बरोला परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल की है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोथियावास, सुजानगढ़ के वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मिट्टू खेरिया, लक्ष्मी पूनिया, खुशी सींवर, पिंकी चिनिया और सहीराम पूनिया को परिवार की ओर से हवाई यात्रा का पुरस्कार दिया गया।
वहीं राजनीति विज्ञान विषय में विद्यालय के सभी 35 विद्यार्थियों के 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर व्याख्याता लालाराम गढ़वाल को भी विद्यार्थियों के साथ हवाई यात्रा का अवसर प्रदान किया गया। यह पुरस्कार स्वर्गीय राधेश्याम बरोला, सेवानिवृत्त अध्यापक, की स्मृति में दिया गया।
बरोला परिवार का उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति उत्साह बढ़ाना और बेहतर परिणाम देने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित करना है। परिवार की ओर से यह पहल लगातार जारी है। इससे पहले वर्ष 2024 में लालचंद खेरिया और वर्ष 2025 में कविता खेरिया को भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर हवाई यात्रा का पुरस्कार दिया जा चुका है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल सैनी ने बरोला परिवार का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा पैदा होती है। उन्होंने स्वर्गीय राधेश्याम बरोला की स्मृति में परिवार द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2335208


