[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईद मिलादुन्नबी पर अल-फैजाने रजा कमेटी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईद मिलादुन्नबी पर अल-फैजाने रजा कमेटी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया भव्य स्वागत

ईद मिलादुन्नबी पर अल-फैजाने रजा कमेटी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अल-फैजाने रजा कमेटी, वार्ड नंबर 24 की ओर से रिलायंस जियो मॉल के सामने जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य स्वागत किया गया। कमेटी सदस्यों ने जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की तथा सेवा के लिए शीतल पेय और फलों की स्टॉल लगाई।

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत की खुशी में मदरसा मदीना से निकला जुलूस नई सड़क, स्टेशन रोड, धर्मस्तूप, मदन मेमोरियल, मालजी का कमरा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग और बच्चे शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं सर्वसमाज की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इस दौरान जगह-जगह ठंडे पानी, फल और मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष मो. इस्लाम पठान, महासचिव मुस्लिम खिलजी, भंवरू खां, अल्ताफ खां, पार्षद बाबू इस्माइल, पप्पू खां, शकील बड़गुर्जर, इरफान पठान, जहिर खिलजी, मोसिन खिलजी, साजिद खिलजी, शाहिल खिलजी सहित सदस्य मौजूद रहे। अंत में देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker