[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूलों में 550 छात्रों को बांटे बैग:भामाशाह ने विकास के लिए भेंट किये 1.21 लाख रुपये, ग्रामीणों ने जताया आभार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiझुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्कूलों में 550 छात्रों को बांटे बैग:भामाशाह ने विकास के लिए भेंट किये 1.21 लाख रुपये, ग्रामीणों ने जताया आभार

स्कूलों में 550 छात्रों को बांटे बैग:भामाशाह ने विकास के लिए भेंट किये 1.21 लाख रुपये, ग्रामीणों ने जताया आभार

नवलगढ़ : ग्राम पंचायत नाटास में स्थित शहीद खड़ग सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नंगली गुजरान, राजकीय प्राथमिक स्कूल शिवनाथपुरा और राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल नाटास के 550 छात्रों को स्कूल बैग वितरित किए गए। ये स्कूल बैग भामाशाह रामनिवास खटाना द्वारा भेंट किए गए। उदयपुरवाटी की निवर्तमान प्रधान माया देवी की प्रेरणा से यह पहल की गई।

इस अवसर पर समाजसेवी रामनिवास खटाना ने शहीद खड़ग सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल को 1 लाख 21 हजार रुपये की नकद राशि भी प्रदान की। स्कूल परिवार और ग्रामीणों ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रोहिताश धाभाई ने स्टाफ सदस्यों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पूनिया, माया देवी, रामनिवास खटाना, रतन सिंह, बूथ लेवल अधिकारी हरिसिंह सिराधना सहित ग्रामीण और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles