अखेपुरा टोल पर 200 चालकों की आंखों की जांच:15 ने पहली बार कराई; 27 अगस्त तक चलेगा शिविर
अखेपुरा टोल पर 200 चालकों की आंखों की जांच:15 ने पहली बार कराई; 27 अगस्त तक चलेगा शिविर
सीकर : सीकर कलेक्टर के निर्देश पर रानोली-पलसाना के अखेपुरा टोल प्लाजा पर निशुल्क मेडिकल और आंखों की जांच शिविर लगाया है। यह शिविर मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी सीकर और अखेपुरा टोल प्लाजा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
200 वाहन चालकों की आंखों की जांच
शिविर के पहले दिन लगभग 200 वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। यह शिविर 24 से 27 अगस्त तक रोजाना सुबह 9 बजे से शाम तक चलेगा। अखेपुरा टोल प्लाजा के मैनेजर समय सिंह जाट और केपी सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जरूरतमंद वाहन चालकों को चश्मे के नंबर दिए गए। उन्हें आंखों की देखभाल के लिए परामर्श भी प्रदान किया गया।
चालकों को मिला परामर्श
शिविर में लगभग 15 ऐसे वाहन चालक मिले, जिन्होंने इससे पहले कभी अपनी आंखों की जांच नहीं करवाई थी। शिविर में डॉ. मोनिका राठौड़, नेत्र सहायक दीपिका टेलर और सीएचओ कविता चाहर ने अपनी सेवाएं दीं। टोल कंपनी रोडलिंक इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने वाहन चालकों को जांच के लिए रोकने और सहयोग करने में मदद की।
इस अवसर पर मैनेजर समय सिंह जाट, केपी सिंह, प्रमोद शर्मा, चैनसिंह और अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे। मेडिकल टीम ने वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए नियमित रूप से आंखों की जांच करवाने और दृष्टि संबंधी कोई भी परेशानी होने पर समय पर उपचार लेने के लिए जागरूक किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2333504


