टायर फटने से ट्रेलर में लगी आग:दमकल ने पाया काबू, छापर के मेगा हाईवे पर हुआ हादसा
टायर फटने से ट्रेलर में लगी आग:दमकल ने पाया काबू, छापर के मेगा हाईवे पर हुआ हादसा
छापर : छापर के मेगा हाईवे पर मंगलवार तड़के ट्रेलर में आग लग गई। यह हादसा ट्रेलर के दो टायर फटने के कारण हुआ। सूचना मिलने पर पालिका की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पालिका फायर ब्रिगेड के मुकेश सूंडा ने बताया कि ट्रेलर (आरजे 31जीबी9822) मकराना से सीमेंट पाउडर भरकर लुधियाना जा रहा था। मेघा हाईवे पर काला भैरूंजी औरण के पास पहुंचते ही ट्रेलर के दो टायर फट गए। टायरों की अत्यधिक गर्मी के कारण उनमें आग लग गई।
ट्रेलर चालक दीपक नायक ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पालिका फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस के रमेश कुमार और परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायरमैन महीपाल सिंह ने पुष्टि की कि टायर फटने से आग लगी थी और समय रहते उस पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2333531


