[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व बंधुत्व रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रहित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विश्व बंधुत्व रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रहित

विश्व बंधुत्व रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रहित

सीकर : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, तोदी नगर सेवाकेंद्र की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि के 19वें स्मृति दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 118 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

सेवाकेंद्र प्रभारी बीके गोपी दीदी ने बताया कि दादी प्रकाशमणि ने मानव कल्याण के लिए व्यापक सेवाएं कीं और लंबे समय तक संस्था की मुख्य प्रशासिका के रूप में जिम्मेदारी निभाई। उनकी स्मृति में देशभर सहित नेपाल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविर में संस्था से जुड़े भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहरवासियों और रक्त बैंक का भी सहयोग रहा। इस दौरान सभी ने दादी प्रकाशमणि को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में बीके गोपी दीदी ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77