ई-मित्र संचालक पर हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार:आंखों में मिर्च फेंकर कुल्हाड़ी-सरियों से हुआ था अटैक, मनरेगा भ्रष्टाचार की शिकायत की थी
ई-मित्र संचालक पर हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार:आंखों में मिर्च फेंकर कुल्हाड़ी-सरियों से हुआ था अटैक, मनरेगा भ्रष्टाचार की शिकायत की थी
तारानगर : चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में ई-मित्र संचालक सीताराम प्रजापत पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सीताराम की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर कुल्हाड़ी और सरियों से हमला किया था। यह हमला मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत करने के कारण करवाया गया था।
तारानगर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को गोपालराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसका भाई सीताराम 10 अगस्त की रात दुकान बंद कर घर जा रहा था। रीको एरिया में बीएसएनएल टावर के पास 3 युवकों ने उसकी बाइक रोककर आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और कुल्हाड़ी व सरियों से हमला किया। हमलावरों ने सीताराम का मोबाइल तोड़ दिया और 1800 रुपए लूट लिए।
3 हमलावर और 1 साजिशकर्ता गिरफ्तार
पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज, डंप डेटा और सीडीआर की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता सुनील बागड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो वन विभाग में वनरक्षक के पद पर कार्यरत है। थानाधिकारी ने बताया कि वन विभाग में मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर ई-मित्र संचालक पर यह हमला करवाया गया था। पुलिस अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2331473

