सेहला फीडर का लोगों ने किया घेराव:बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर फूटा आक्रोश
सेहला फीडर का लोगों ने किया घेराव:बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर फूटा आक्रोश
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ स्थित ऋषिकुल जीएसएस से जुड़े सेहला कृषि फीडर पर बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव और लो-वोल्टेज की समस्या से किसान परेशान हैं। सोमवार दोपहर ग्रामीणों और किसानों ने डिस्कॉम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति समय में सुधार और जर्जर लाइनों के रखरखाव की मांग की।
किसानों ने बताया कि सेहला फीडर पर पिछले कई वर्षों से सुबह 5 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति की जा रही थी। हालांकि, हाल ही में विभाग ने इस शेड्यूल में बदलाव कर दिया है, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है।
किसानों बोले- सिंचाई कार्य हो रहा प्रभावित
क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है, जिससे फसलों की सिंचाई के लिए मोटरें चलाना मुश्किल हो गया है। ऋषिकुल जीएसएस से सेहला तक की बिजली लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। पेड़ों की टहनियों के तारों से टकराने, जगह-जगह ढीले जोड़ों और जर्जर खंभों के कारण आए दिन ट्रिपिंग की समस्या रहती है, जिससे किसानों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
किसानों ने मांग की है कि लाइन की पेट्रोलिंग करवाकर पेड़ों की छंटाई की जाए और जर्जर पोल बदले जाएं। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि बिजली आपूर्ति का समय दोबारा सुबह 5 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया जाए और वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2331473

