नीमकाथाना व्यापार महासंघ की बैठक, 9 सितंबर को बाजार बंद:10 सितंबर को खुलेगा, चुनाव के चलते व्यापार महासंघ का फैसला
नीमकाथाना व्यापार महासंघ की बैठक, 9 सितंबर को बाजार बंद:10 सितंबर को खुलेगा, चुनाव के चलते व्यापार महासंघ का फैसला
नीमकाथाना : नीमकाथाना व्यापार महासंघ के सभी घटक व्यापार मंडलों की बैठक व्यापार महासंघ अध्यक्ष रामगोपाल मेगोतिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी नगरपालिका चुनाव और अमावस्या के अवकाश को लेकर बाजार खोलने-बंद रखने पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 सितंबर को नगरपालिका चुनाव के चलते बाजार में अवकाश रखा जाएगा, जबकि 10 सितंबर को अमावस्या के दिन बाजार सामान्य रूप से खुलेगा। ये निर्णय लगातार दो दिन बाजार बंद रहने की स्थिति से बचने के लिए लिया गया।
बैठक में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रामगोपाल मेगोतिया और महामंत्री रमेश मित्तल सहित विभिन्न घटक व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। थोक किराना से रामगोपाल मेगोतिया, खुदरा किराना से चंद्रमोहन बागोली वाले व सुभाष सदाका, कपड़ा व्यापार संघ से शम्भू मित्तल व केशव, होजरी एवं रेडीमेड से निशांत व नितेश मोदी, कमला मोदी मार्केट से विष्णु अग्रवाल, सब्जी मंडी से मदन व बाबूलाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा सुभाष मंडी से राकेश जाखड़ व विक्रम, न्यू सुभाष मंडी से गोविन्द तथा थड़ी होल्डर यूनियन से जस्सू सिंह व सुनील ने भी बैठक में भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2331473

