बाइक पर गांजा लेकर जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार:सप्लाई करने के लिए आए थे; मुख्य तस्कर की तलाश में पुलिस
बाइक पर गांजा लेकर जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार:सप्लाई करने के लिए आए थे; मुख्य तस्कर की तलाश में पुलिस
सीकर : सीकर की दादिया थाना पुलिस ने DST टीम के साथ मिलकर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने दादिया थाना इलाके में सप्लाई के लिए आए 1 किलो 890 ग्राम गांजा जब्त करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब मुख्य तस्कर की तलाश कर रही है।
SHO संजय पूनिया ने बताया- डीएसटी टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने बाइक सवार धर्मपाल गुर्जर (26) पुत्र समुद्र सिंह गुर्जर निवासी गुमान सिंह ढाणी खंडेला और कमलेश यादव (22) पुत्र महावीर प्रसाद यादव निवासी गुमान सिंह ढाणी खंडेला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके जांच इंस्पेक्टर राजाराम लेघा को सौंपी गई है।
बाइक पर लेकर जा रहे थे गांजा
पुलिस के अनुसार- आरोपी खंडेला इलाके से सप्लाई के लिए गांजा लेकर बाइक पर आए थे। जो दादिया थाना इलाके में कहीं सप्लाई होने वाला था। इसके पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपियों से मुख्य तस्कर के बारे में पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2331476

