[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावन के अंतिम सोमवार पर अर्धनारीश्वर रूप में सजे भोलेनाथ:श्रीमाधोपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

सावन के अंतिम सोमवार पर अर्धनारीश्वर रूप में सजे भोलेनाथ:श्रीमाधोपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के अंतिम सोमवार पर अर्धनारीश्वर रूप में सजे भोलेनाथ:श्रीमाधोपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में सावन मास के अंतिम सोमवार को चौपड़ बाजार स्थित पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष अर्धनारीश्वर श्रृंगार किया गया। भगवान के अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए शाम को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा।

पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। शाम को महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

28 अगस्त तक होंगे विशेष श्रृंगार

पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मंदिर में 28 अगस्त तक भगवान भोलेनाथ के विशेष श्रृंगार किए जाएंगे। 25 अगस्त मंगलवार को बाबा बर्फानी श्रृंगार, 26 अगस्त को 56 भोग श्रृंगार, 27 अगस्त को दूल्हा श्रृंगार और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर फूलबंगला श्रृंगार किया जाएगा।

28 अगस्त की रात मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से सभी धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Related Articles