श्याम गोइन्का के नाम से संस्था सम्मान प्रारंभ करेगा प्रयास
एक सितंबर को नगरश्री चूरू को दिया जाएगा प्रथम सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : स्थानीय प्रयास संस्थान साहित्यकार एवं कमला गोइन्का फाउण्डेशन के संस्थापक, प्रबंध न्यासी रहे दिवंगत श्याम गोइन्का की स्मृति को चिर स्थाई बनाने की सोच के साथ इसी वर्ष से “श्याम गोइन्का संस्था सम्मान” प्रारंभ कर रहा है। प्रयास संस्थापक एवं राजस्थानी साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. दुलाराम सहारण ने बताया कि चूरू मूल के प्रवासी श्याम गोइन्का ने ताउम्र अपने फाउण्डेशन के माध्यम से साहित्य एवं साहित्यकारों की सेवा की एवं उनको सम्मान-पुरस्कारों से अंलकृत किया।
वे प्रण-प्राण से साहित्य-समाज सेवा में लगे रहे। आज भी अनेक ऐसी संस्थाएं हैं जो इस क्षेत्र में उसी धुन से लगी हैं। ऐसे में एक अच्छी संस्था चलाकर गए मुखिया के नाम से उन संस्थाओं का सम्मान प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।
डाॅ. सहारण ने बताया कि “श्याम गोइन्का संस्था सम्मान” से प्रतिवर्ष किसी एक संस्था को शॉल, साफा, श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा। अंचल से प्रारंभ यह कड़ी प्रांत, देश की ओर क्रमशः प्रगति करती रहेगी।
प्रयास सचिव कमल शर्मा ने बताया कि प्रथम “श्याम गोइन्का संस्था सम्मान” हेतु 1964 में स्थापित एवं निरंतर सक्रिय “लोक संस्कृति शोध संस्थान नगरश्री ट्रस्ट, चूरू” का चयन किया गया है। यह सम्मान इसी एक सितंबर को चूरू में प्रयास द्वारा आयोज्य साहित्यकार सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2331446


