[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कतर में चूरू-शेखावाटी के युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कतर में चूरू-शेखावाटी के युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल

स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में जुटा 150 यूनिट रक्त, प्रवासियों ने दिया मानव सेवा का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मोहम्मद अली पठान। देश से हजारों किलोमीटर दूर कतर में रह रहे चूरू और शेखावाटी क्षेत्र के युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानवता और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। राजस्थान सोशल वेल्फेयर एसोसिएशन, कतर की ओर से दोहा स्थित कतर नेशनल ब्लड डोनेशन सेंटर में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रवासी भारतीयों और राजस्थानी समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 150 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर का आयोजन इंडियन कम्युनिटी बेनेवोलेंट फोरम (आईसीबीएफ) एवं भारतीय दूतावास, कतर के तत्वावधान में किया गया। स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रप्रेम के साथ मानव सेवा से जोड़ते हुए बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए पहुंचे।

रक्तदान को बताया सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य

राजस्थान सोशल वेल्फेयर एसोसिएशन कतर के अध्यक्ष निजाम खान ने शिविर की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 150 यूनिट रक्त का संग्रह पूरे राजस्थानी एवं भारतीय समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इससे बड़ा मानव सेवा का कार्य कोई नहीं।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजकुमार जांगिड़ एवं सेक्रेटरी सबिर खान ने रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का स्वागत किया तथा कतर के स्वास्थ्य मंत्रालय, कतर नेशनल ब्लड डोनेशन सेंटर, आईसीबीएफ और भारतीय दूतावास के सहयोग के लिए आभार जताया।

‘रक्त फैक्ट्री में नहीं बनता, इंसान के शरीर में बनता है’

शिविर के कॉर्डिनेटर रियाज खान घांघू ने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं होता, बल्कि इंसान के शरीर में ही बनता है। इसलिए जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उनके इस संदेश से रक्तदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका

कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मीडिया इंचार्ज कैलाश जी का योगदान रहा। वहीं राजा मलवान, शेर खान सुजानगढ़ और मुबारिक जालेऊ ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन समिति ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ, वालंटियर्स और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही यह मेगा रक्तदान शिविर सफल हो सका।

राष्ट्रप्रेम के साथ मानवता की सेवा का संकल्प

राजस्थान सोशल वेल्फेयर एसोसिएशन कतर ने भविष्य में भी सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर प्रवासी भारतीयों के लिए देशभक्ति के साथ मानवता की सेवा का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।

Related Articles