दुलचास विद्यालय में वृक्ष मित्र का सम्मान, विद्यार्थियों को बांटे 51 पौधे
दुलचास विद्यालय में वृक्ष मित्र का सम्मान, विद्यार्थियों को बांटे 51 पौधे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दुलचास में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑक्सीजन जन आंदोलन के संयोजक एवं वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ ने “एक व्यक्ति, एक पेड़” अभियान के तहत विद्यार्थियों को 51 पौधे निःशुल्क वितरित किए। विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस दौरान “वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने श्रवण कुमार जाखड़ का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
जाखड़ एवं संस्था प्रधान संदीप चाहर ने कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और जल की हर बूंद बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2331432


