[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद में “एक रात शिव के नाम” के तहत निकली भव्य श्री शिव कलश यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद में “एक रात शिव के नाम” के तहत निकली भव्य श्री शिव कलश यात्रा

351 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली भव्य यात्रा, भक्तों ने ग्रहण की पंगत प्रसादी, भजनों में झूमे श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद में श्री शिव मंदिर लाखोला जोहड़े में सावन के पावन अवसर पर सोमवार को शिव भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। लाखोला जोहड़ा स्थित श्री शिव मंदिर में “एक रात शिव के नाम” के तहत भव्य श्री शिव कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सवा 9 बजे जाजोद शिव मंदिर से शुरू होकर लाखोला जोहड़ा स्थित श्री शिव मंदिर पहुंची। यात्रा में 351 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली, वहीं पुरुष वर्ग ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए।

डीजे पर बज रही शिव भजनों की भक्ति-धुनों पर महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां नाचते-गाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा कस्बा शिवमय हो गया। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। श्री शिव मंदिर लाखोला जोहड़ा पहुंचने के बाद महिलाओं ने मंदिर में जलाभिषेक किया उसके बाद प्रसादी का भोग लगाकर भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। वही भंडारा देर रात्रि तक जारी रहा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

आयोजकों ने बताया कि रात्रि 8:15 बजे से भव्य जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश गुर्जर एंड पार्टी द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जाजोद थाने के एएसआई भीमराज के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद रहा।

Related Articles