हनुमान मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
खेतड़ी नगर : केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। माकड़ो निवासी डॉ. रोहिताश डागर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उनकी पत्नी संतोष डागर, पुत्र अजय डागर एवं सुशीला डागर की मुख्य यजमानी में पंडित अनिल जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान करवाकर मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं शिव परिवार की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर चरणसिंह डागर, यश डागर, दिव्या चौधरी, सिंगरी देवी, सुमन, डॉ. प्रांजल, देवांशी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2330924


