मलसीसर में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
मलसीसर में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
मलसीसर : आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कस्बा मलसीसर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम किया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में वृत्ताधिकारी नरेश कुमार के नेतृत्व में थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार सहित पुलिस जाप्ते ने फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन से शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2329718


