फतेहपुर में गैस कटर से ATM काटकर लूट की कोशिश का खुलासा, नूंह से दो आरोपी गिरफ्तार
19 अगस्त की रात ICICI बैंक ATM को बनाया था निशाना, पांच पुलिस टीमों ने जांच के बाद दबोचे आरोपी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : सीकर जिले के फतेहपुर में ICICI बैंक के ATM को गैस कटर से काटकर रुपये लूटने के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में हरियाणा के नूंह जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त की रात करीब 2 से 2:30 बजे चुंगी नाका सरदारपुरा स्टैंड स्थित ICICI बैंक के ATM में बदमाश घुसे थे। आरोपियों ने गैस कटर की मदद से ATM को काटकर उसमें रखे रुपये निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान आसपास लोगों की हलचल होने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।
पांच टीमों ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों, संदिग्ध वाहन की गतिविधियों तथा तकनीकी और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को वारदात में इस्तेमाल वाहन के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपी हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंसाफ मेव (25) पुत्र कासम मेव, निवासी घाटा शमशाबाद, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह तथा गुलशाद मेव (22) पुत्र हारून मेव, निवासी जंगराली, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह के रूप में हुई है।
पूछताछ में खुल सकते हैं और राज
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों तथा पूर्व में की गई ऐसी घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और ATM लूट के प्रयास की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2329487


