[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोसल में भाजपा की अहम बैठक, 10 साल बाद पालिका में सत्ता वापसी की रणनीति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लोसल में भाजपा की अहम बैठक, 10 साल बाद पालिका में सत्ता वापसी की रणनीति

लोसल में भाजपा की अहम बैठक, 10 साल बाद पालिका में सत्ता वापसी की रणनीति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लोसल : आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लोसल में भाजपा के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में धोद विधायक गोरधन वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह करंगा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश बिजारणियां सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा चुनावी तैयारियों में पूरी मजबूती से जुटने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से पालिका बोर्ड की सत्ता से बाहर रही भाजपा इस बार लोसल में अपना बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करने की अपील की। साथ ही कहा कि पार्टी नेतृत्व जिस भी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए, सभी कार्यकर्ता उसके समर्थन में पूरी निष्ठा से जुटें और उसे जीत दिलाने के लिए घर-घर संपर्क करें।

बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर मंथन किया गया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से लोसल नगर पालिका में इस बार पार्टी का बोर्ड बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77