[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर केंद्रीय विद्यालय में पूर्व छात्रों का रीयूनियन मीट:31 साल बाद मिले पूर्व छात्र, स्कूल प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर केंद्रीय विद्यालय में पूर्व छात्रों का रीयूनियन मीट:31 साल बाद मिले पूर्व छात्र, स्कूल प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी हुआ

खेतड़ीनगर केंद्रीय विद्यालय में पूर्व छात्रों का रीयूनियन मीट:31 साल बाद मिले पूर्व छात्र, स्कूल प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी हुआ

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में शनिवार को केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 में पूर्व छात्रों की रीयूनियन मीट हुई। इस अवसर पर 1995 बैच के 12वीं कक्षा के छात्र 31 साल बाद एक साथ मिले और अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रवेश द्वार का फीता काटकर किया गया।

इस पुनर्मिलन समारोह में देश-विदेश से आए सहपाठियों ने भाग लिया। उन्होंने स्कूल पहुंचकर प्रार्थना की और अपने कक्षा कक्षों में अपने अनुभवों को साझा किया। पूर्व शिक्षकों ने भी इस दौरान अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यापक एचएस यादव ने की। कार्यक्रम आयोजक रमेश कुमार ने बताया- ये पुनर्मिलन समारोह केसीसी केंद्रीय विद्यालय नंबर दो के 1995 के 12वीं बैच के दोस्तों द्वारा आयोजित किया गया था।

पूर्व अध्यापक एचएस यादव ने इस अवसर पर कहा कि केंद्रीय विद्यालय खेतड़ी नगर से शिक्षा प्राप्त करने वाले पूर्व छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए उसके पूर्व विद्यार्थी ही वो सशक्त माध्यम होते हैं जो संस्थान को नए कीर्तिमान स्थापित करने में सहायता करते हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि केवी स्कूल अपने पुराने छात्रों को बुलाकर उनके अनुभवों को वर्तमान छात्रों के साथ साझा करने का प्रयास करता है। इस प्रकार के कार्यक्रम हर साल आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पुनर्मिलन समारोह में आए सहपाठियों ने अपने गुरुजनों और दूर से आए साथियों को सम्मानित किया।

सुनिता छिछोलिया और सुरेश कुमार ने आभार व्यक्त किया, जबकि राजकुमार शेखावत ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में पूर्व अध्यापक एसएस शर्मा, केके शर्मा, केके यादव, दर्शना, जेपी सिंघल और पूर्व छात्र भगतसिंह, मनोहर सिंह, डॉ. हेमा अग्रवाल, कर्नल ललीताब, अनुप नायर, जयप्रकाश, कंचन, मिनू, अनिता शर्मा, अंशु सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles