[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्लिंकिट राइडर्स का धरना, कामकाज ठप करने की चेतावनी:बोले- जान जोखिम में डालकर काम करते हैं फिर हक नहीं मिल रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ब्लिंकिट राइडर्स का धरना, कामकाज ठप करने की चेतावनी:बोले- जान जोखिम में डालकर काम करते हैं फिर हक नहीं मिल रहा

ब्लिंकिट राइडर्स का धरना, कामकाज ठप करने की चेतावनी:बोले- जान जोखिम में डालकर काम करते हैं फिर हक नहीं मिल रहा

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में डिलीवरी सेवा देने वाली कंपनी ब्लिंकिट के डिलीवरी राइडर्स का गुस्सा शनिवार को सड़क पर आ गया। रोड नंबर 2 स्थित ब्लिंकिट स्टोर के बाहर राइडर्स ने काम का पूरी तरह बहिष्कार कर धरना दिया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। राइडर्स का कहना है कि भीषण गर्मी, बारिश और जान जोखिम में डालकर काम करने के बावजूद उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो रविवार को स्टोर का काम पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।

एक्सीडेंट और बारिश में मदद नहीं मिलने का आरोप

धरने पर बैठे डिलीवरी राइडर्स और उनके प्रतिनिधि विलास व पिंटू ने कंपनी प्रबंधन पर कई आरोप लगाए। उनका कहना है कि डिलीवरी के दौरान किसी राइडर का एक्सीडेंट हो जाए या भारी बारिश में परेशानी आए तो कंपनी की ओर से कोई मदद नहीं दी जाती। वहीं स्टोर पर जरूरत से ज्यादा राइडर्स की भर्ती कर ली गई है, जिससे पार्किंग की जगह नहीं बची है। मजबूरी में सड़क पर बाइक खड़ी करने से उनके भारी-भरकम चालान कट रहे हैं। राइडर्स का यह भी आरोप है कि बारिश के दिनों में शहर की सड़कों पर 3-3 फीट तक पानी भरने के बावजूद समय पर ऑर्डर पूरा करने का दबाव बनाया जाता है।

हड़ताल में शामिल राइडर्स की आईडी बंद करने का आरोप

राइडर्स का आरोप है कि हड़ताल में शामिल होने के कारण कुछ राइडर्स की आईडी ब्लॉक कर दी गई है। प्रतिनिधियों ने बताया कि स्टोर मैनेजर गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से पुलिस कार्रवाई और FIR की धमकी देकर राइडर्स को डराया जा रहा है।

11 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा

प्रदर्शन कर रहे राइडर्स ने कंपनी को 11 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा है। इसमें न्यूनतम ऑर्डर का मेहनताना 20 रुपए और इसके बाद हर किलोमीटर के लिए 10 रुपए देने की मांग की गई है। इसके अलावा एप पर 9 घंटे ऑनलाइन रहने वाले राइडर को कम से कम 500 रुपए की दैनिक कमाई की गारंटी देने, बारिश में ग्राहकों से लिया जाने वाला पूरा रेन चार्ज राइडर को देने और गूगल मैप या एप पर डिलीवरी की दूरी कम दिखाने की समस्या खत्म करने की मांग है।

राइडर्स ने जलभराव वाले इलाकों में ऑर्डर बंद करने और किसी दुर्घटना की स्थिति में स्टोर मैनेजर की जवाबदेही तय करने की मांग भी रखी है। हड़ताल के कारण बंद की गई सभी डिलीवरी आईडी तुरंत बहाल करने की मांग भी शामिल है।

रविवार को स्टोर बंद कराने की चेतावनी

राइडर्स संघ के नेताओं विलास, पिंटू, मनोज कुमार, लोकेश कुमार, अमित सैनी, हेमंत, राहुल, अशफाक खान, अंकित जाट और योगेश योगी ने बताया कि अगर कंपनी ने जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो रविवार को स्टोर का शटर नहीं खुलने दिया जाएगा।

Related Articles