नवलगढ़ में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ-पैर फ्रैक्चर:दो बाइक पर आए बदमाशों ने की मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
नवलगढ़ में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ-पैर फ्रैक्चर:दो बाइक पर आए बदमाशों ने की मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
नवलगढ़ : गुढ़ा थाना क्षेत्र के धमोरा गांव में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया है, साथ ही उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। पीड़ित पक्ष ने नवलगढ़ डीएसपी से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
दुकान बंद कर लौटते समय किया हमला
जानकारी के अनुसार, बाय प्रशासक तारा पूनिया शाम को अपनी ई-मित्र की दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान, दो बाइकों पर सवार होकर आए करीब पांच युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।
हमले में बचाव के दौरान तारा पूनिया के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर थाने जाने के दौरान भी आरोपियों की ओर से उन्हें धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने क्षेत्र में बढ़ रही मारपीट और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।
इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने नवलगढ़ डीएसपी सुगनसिंह से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी देते हुए सभी नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327616


