[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भादवा अमावस्या के चलते झुंझुनूं जिले की 19 निकायों में मतदान चरण बदले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भादवा अमावस्या के चलते झुंझुनूं जिले की 19 निकायों में मतदान चरण बदले

पहले चरण में 9 सितंबर को 9 निकायों में, दूसरे चरण में 11 सितंबर को 10 निकायों में होगा मतदान

झुंझुनूं : आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत झुंझुनूं जिले की 19 नगरीय निकायों के मतदान चरणों में राज्य निर्वाचन आयोग ने बदलाव को मंजूरी दे दी है। भादवा अमावस्या के अवसर पर 10 और 11 सितंबर को जिले के विभिन्न मंदिरों में वार्षिक पूजा-अर्चना के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

भादवा अमावस्या के दौरान मंदिरों में बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया जाता है। वहीं मंदिरों के आसपास स्थित कई भवनों में नगरीय निकाय चुनाव के मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मतदान चरणों में बदलाव का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा था, जिसे आयोग ने स्वीकृति प्रदान कर दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब प्रथम चरण में 9 सितंबर को नगर परिषद झुंझुनूं सहित 9 नगरीय निकायों में मतदान होगा। इनमें झुंझुनूं, बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी शामिल हैं।

इसी प्रकार द्वितीय चरण में 11 सितंबर को 10 नगरीय निकायों में मतदान कराया जाएगा। इनमें पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, विद्याविहार, सूरजगढ़, सिंघाना, बुहाना, मंडावा, बिसाऊ और मलसीसर शामिल हैं।

मतदान चरणों में बदलाव से भादवा अमावस्या के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस व्यवस्था और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाया जा सकेगा। अब जिले के सभी 19 निकायों में चुनावी तैयारियां संशोधित कार्यक्रम के अनुसार की जाएंगी।

Related Articles