[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा बालकनाथ की 21वीं पुण्यतिथि पर आज रात्रि जागरण, शिव परिवार की ग्रामीण परिक्रमा रहेगी आकर्षण का केंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाबा बालकनाथ की 21वीं पुण्यतिथि पर आज रात्रि जागरण, शिव परिवार की ग्रामीण परिक्रमा रहेगी आकर्षण का केंद्र

बाबा बालकनाथ की 21वीं पुण्यतिथि पर आज रात्रि जागरण, शिव परिवार की ग्रामीण परिक्रमा रहेगी आकर्षण का केंद्र

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्ती गांव बूंटिया स्थित बूंटीनाथ आश्रम के ब्रह्मलीन संत बाबा बालकनाथ महाराज की 21वीं पुण्यतिथि रविवार, 23 अगस्त को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आयोजन समिति के अनुसार रविवार शाम भगवान शिव परिवार की भव्य ग्रामीण परिक्रमा निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसके बाद विशाल रात्रि जागरण का आयोजन होगा, जिसमें नाथ संप्रदाय के साधु-संत भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

सोमवार, 24 अगस्त को सुबह 10:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान रुद्राभिषेक, श्रृंगार, आरती और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था भी रहेगी।

आयोजक एवं अखिल भारतवर्षीय भेष 12 पंथ योगी महासभा के सदस्य संत निरंजन नाथ ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

Related Articles