सिंघाना CHC में हरियाली की पहल : 10 हजार की लागत से हुआ पौधारोपण
सिंघाना CHC में हरियाली की पहल : 10 हजार की लागत से हुआ पौधारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
सिंघाना : राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंघाना परिसर में गुरुवार को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की एक मिसाल पेश की गई।सीएचसी सिंघाना में टीए के पद पर कार्यरत सुभाष यादव निवासी गणेशपुरा ने अपने निजी खर्च से 10,000 रुपये की लागत से विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण करवाया।
यह प्रेरणादायक कार्य ब्लॉक सीएमओ डॉ. दुलीचंद झांझड़िया एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र सैनी की प्रेरणा से किया गया। इस अवसर पर सुभाष यादव ने कहा कि वे इन सभी पौधों की अपने बच्चों की तरह देखभाल करेंगे और इन्हें जीवित रखने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा
“पेड़ हमारे जीवनदाता हैं। यदि हम आज पेड़ों को सुरक्षित रखेंगे तो आने वाले समय में प्रदूषण से बचा जा सकेगा और वातावरण शुद्ध बना रहेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।”पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सीएचसी स्टाफ के सभी कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र सैनी ने कहा कि अस्पताल परिसर में हरियाली होने से मरीजों और परिजनों को शुद्ध वातावरण मिलेगा और यह पहल दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। गौरतलब है कि सुभाष यादव इससे पहले भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325805

