लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ
लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ
सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने बैंकों को 30 दिन से अधिक समय से लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण व सीड मनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
बैठक में लाभार्थियों ने ब्यूटी पार्लर, सिलाई, डेयरी और जैविक खेती के जरिए स्वरोजगार शुरू करने के अनुभव साझा किए। कलेक्टर ने कृषि विभाग को एफपीओ के माध्यम से प्याज संग्रहण की कार्ययोजना बनाने तथा आरसेटी के लंबित ऋण आवेदनों के लिए बैंकवार शिविर लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सरकार प्रायोजित योजनाओं में अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभ देने, नारी शक्ति उद्यमी योजना के लंबित आवेदनों का निस्तारण करने और किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं में ऋण वितरण बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325806

