[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी : कमल सिखवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी : कमल सिखवाल

भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क और सोशल मीडिया के जरिए प्रचार का आह्वान

झुंझुनूं : निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को पाटोदिया भवन में आयोजित हुई। बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति, चुनाव प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता कमल सिखवाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और आगामी निकाय चुनाव में समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक की शुरुआत मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने बताया कि सभी निकायों में चुनाव प्रबंधन समितियों, संयोजकों एवं सह संयोजकों की घोषणा की जा चुकी है तथा विधानसभा प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

पिलानी विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजेश दहिया ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने और प्रत्येक निकाय में भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने चुनाव के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता का सेवक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करने तथा सूचना प्रौद्योगिकी और सामाजिक माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने की अपील की।

सह प्रभारी मुकेश गोयल ने बताया कि 22 अगस्त को सभी निकायों की चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित होगी। मुख्य वक्ता कमल सिखवाल ने कहा कि भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम है। आगामी निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जाएगा और पूरे उत्साह के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।

बैठक में हनुमानगढ़ प्रभारी दिनेश धाभाई सहित पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, निकाय प्रभारी एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत ने किया।

Related Articles