डाइट झुंझुनूं में शोध आकल्प एवं उपकरण निर्माण कार्यशाला संपन्न
चार दिवसीय कार्यशाला में 35 संभागियों ने शैक्षिक समस्याओं पर शोध विषय और रूपरेखा तैयार की
झुंझुनूं : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) झुंझुनूं में आयोजित चार दिवसीय जिला एवं डर्फ स्तरीय शोध आकल्प एवं उपकरण निर्माण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने सरस्वती वंदना के साथ किया।
प्रधानाचार्य ने शोधार्थियों से कहा कि वे विद्यार्थियों, विद्यालयों और शिक्षा विभाग से जुड़ी वास्तविक शैक्षिक समस्याओं को शोध का आधार बनाएं, ताकि शोध के निष्कर्षों का लाभ विद्यालयों में लागू होने वाली योजनाओं, शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में दिखाई दे।

प्रभागाध्यक्ष डॉ. राजबाला ढाका ने शोधार्थियों को वर्तमान शैक्षिक आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखते हुए विषय चयन तथा शोध की रूपरेखा तैयार करने में मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में कुल 35 संभागियों ने शैक्षिक गुणवत्ता, शैक्षिक स्तर के उन्नयन और गतिविधि आधारित शिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध के लिए विषय चयन एवं रूपरेखा निर्माण का कार्य किया।
समापन अवसर पर गत वर्ष राज्य, जिला एवं डर्फ स्तर पर शोध कार्य करने वाले शोधार्थियों को प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रियंका बराला ने किया। शोध संदर्भ व्यक्ति सुरेश चंद्र शर्मा, राजेश एवं चंद्रभान सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2325837

