[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में अकीदत से मनाया मोहम्मद अली शाह का सालाना उर्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में अकीदत से मनाया मोहम्मद अली शाह का सालाना उर्स

फातेहाखानी में नियाज लगाकर किया तबर्रुक तकसीम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : हजरत इरादतुल्लाहशाह दरगाह इस्लामपुर में शुक्रवार को मोहम्मद अली शाह का सालाना उर्स मुबारक पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह हजरत की मजार पर चादर पेश की गई। जोहर की नमाज के बाद कुरानखानी हुई। शाम को असर की नमाज के बाद गद्दीनशीन पीर मोहम्मद कामिल की सदारत में फातेहाखानी हुई। फातेहाखानी में विभिन्न पकवानों पर नियाज लगाकर तबर्रुक तकसीम किया गया। तबर्रुक के बाद देश में अमनो-चैन के लिए दुआ की गई।

दुआ के बाद फनकारों की ओर से हजरत की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए गए। इस अवसर पर कमरूद्दीनशाह दरगाह के गद्दीनशीन एजाज नबी, शईद अहमद चूरू, सरपंच आमीन मनियार, सरदार अहमद, फजलुर्रहमान, सोनू पठान, कासम लीलगर, युसुफ अंसारी, अब्दुल सलाम जयपहाड़ी, सईद भाई जयपुर, वाहिद पठान, लियाकत बेग, हाफिज आबिद आलम, कासम व नवाब सहित काफी तादाद में जायरीनों ने हिस्सा लिया।

Related Articles