रानी सती मेले का हवाला देकर चुनाव तिथि बदलने की मांग
विश्व हिंदू परिषद ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 11 सितंबर के प्रस्तावित चुनाव पर जताई आपत्ति
झुंझुनूं : विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जयराज जांगिड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर 11 सितंबर 2026 को प्रस्तावित चुनाव की तिथि में बदलाव की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 11 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर झुंझुनूं स्थित श्री रानी सती जी मंदिर में धोक एवं विशाल मेले का आयोजन होता है। इसमें झुंझुनूं सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मेले और चुनाव एक ही दिन होने से भीड़ व आवागमन के कारण मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी होने की आशंका है।
विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। उन्होंने जनहित एवं निष्पक्ष मतदान को ध्यान में रखते हुए 11 सितंबर की चुनाव तिथि को आगे या पीछे करने पर विचार करने का आग्रह किया, ताकि श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में शामिल होने के साथ अपने मताधिकार का भी प्रयोग कर सकें। इस अवसर पर जिला सह मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा, अशोक कुमावत, महेश कुमावत बजावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325806

