[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिस्ट्रीशीटर का अवैध फार्म हाउस तोड़ा, खुद विदेश में बैठा:करोड़ों रुपए की जमीन पर कर रखा था कब्जा; शराब तस्करी के 10 मामले दर्ज

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हिस्ट्रीशीटर का अवैध फार्म हाउस तोड़ा, खुद विदेश में बैठा:करोड़ों रुपए की जमीन पर कर रखा था कब्जा; शराब तस्करी के 10 मामले दर्ज

हिस्ट्रीशीटर का अवैध फार्म हाउस तोड़ा, खुद विदेश में बैठा:करोड़ों रुपए की जमीन पर कर रखा था कब्जा; शराब तस्करी के 10 मामले दर्ज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में हिस्ट्रीशीटर संजय मील के फार्म हाउस पर आज बुलडोजर चलाया गया। हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में विदेश में है। उसने यहां करोड़ों रुपए की गोचर भूमि पर अवैध कब्जा करके फार्म हाउस बना रखा था। शराब तस्करी के सहित 10 मामले दर्ज हैं। मामला फतेहपुर सदर थाना इलाके का है।

कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

फतेहपुर DYSP नोपाराम ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर संजय मील पुत्र मदनलाल ढाणी बैजनाथ के फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई। हिस्ट्रीशीटर ने गांव की 4 बीघा गोचर भूमि पर कब्जा करके चारदीवारी के अंदर पक्का निर्माण किया हुआ था। इस अवैध कब्जे को चिह्नित करके प्रशासन के साथ मिलकर आज कार्रवाई की गई।

फतेहपुर सदर SHO पुष्पेंद्र झाझड़िया,रामगढ़ शेखावाटी तहसील और फतेहपुर सदर थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। हिस्ट्रीशीटर संजय मील वर्तमान में विदेश में रह रहा है। इसके खिलाफ मारपीट,अवैध शराब तस्करी सहित कुल 10 मामले दर्ज हैं।

हिस्ट्रीशीटर ने अवैध कब्जा करके गोचर भूमि पर पक्का निर्माण कर रखा था।

बता दें कि वर्तमान में इस जगह जमीन की कीमत 30 से 35 लाख रुपए बीघा है। इस आधार पर करीब 1.40 करोड़ रुपए की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था।

हिस्ट्रीशीटर ने अवैध कब्जा करके गोचर भूमि पर पक्का निर्माण कर रखा था।
हिस्ट्रीशीटर ने अवैध कब्जा करके गोचर भूमि पर पक्का निर्माण कर रखा था।
कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

Related Articles