छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर : साइबर ठगी, पॉक्सो एक्ट और सड़क सुरक्षा पर पुलिस का जागरूकता अभियान
उदयपुरवाटी व पचलंगी के बालिका विद्यालयों में थानाधिकारी ने दिए सुरक्षा टिप्स, 'एक पेड़ लोकतंत्र के नाम' किया वृक्षारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पचलंगी तथा श्री जवाहर मल मोदी राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी में छात्राओं को साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थानाधिकारी रामपाल मीणा ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पॉक्सो एक्ट से जुड़े कानूनी प्रावधानों और नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी।
थानाधिकारी ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए, दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
थानाधिकारी मीणा ने उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र की शहरी एवं ग्रामीण इलाके की बालिका विद्यालयों में छात्राओं को विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके बताए। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की शपथ दिलाई गई।
थानाधिकारी व विद्यालय स्टाफ ने ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ किया वृक्षारोपण
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पचलंगी विद्यालय परिसर में थानाधिकारी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ थीम पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य गरिमा चाहर सहित सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य चाहर ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2325664