जोधपुर निवासी लेखिका चांदकौर जोशी को मिलेगा सावित्री चौधरी खूमसिंह साहित्य पुरस्कार
कथाकृति ‘हेत रौ मारग’ के लिए दिया जाएगा प्रयास संस्थान चूरू का यह वार्षिक पुरस्कार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : स्थानीय साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक सरोकारों को समर्पित प्रयास संस्थान की ओर से राजस्थानी भाषा की लेखिका को दिया जाने वाला वार्षिक सावित्री चौधरी खूमसिंह साहित्य पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए जोधपुर निवासी लेखिका डाॅ. चांदकौर जोशी को दिया जाएगा।
प्रयास संस्थान के सचिव कमल शर्मा ने बताया कि डाॅ. चांदकौर जोशी को यह पुरस्कार उनकी कथा कृति ‘हेत रौ मारग’ के लिए प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रुपये, शॉल, स्मृति चिह्न प्रदान किया जाता है। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार अब तक जोधपुर की डॉ. तारालक्ष्मण गहलोत, जेबा रशीद, बसंती पंवार, संतोष चौधरी, कोटा की कमला कमलेश, बीकानेर की आनंदकौर व्यास एवं मोनिका गौड़ आदि लेखिकाओं के नाम हो चुका है। संस्थान सचिव कमल शर्मा ने बताया कि लेखिका चांदकौर जोशी को यह पुरस्कार चूरू में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।
राजस्थानी की उल्लेखनीय हस्ताक्षर हैं डाॅ. चांदकौर जोशी : 15 जनवरी 1943 को जोधपुर में जन्मी चांदकौर जोशी राजस्थानी की उल्लेखनीय हस्ताक्षर हैं। साचौ सुपनौ, पड़िया तौ ई टांग तौ ऊपर है, छुटकी री सीख, सेवट, उपहार, हेत राै मारग, बिळखता बादळ, कागलै री करामात आदि आपकी चर्चित राजस्थानी कृतियां हैं। राजस्थानी निबंध साहित्य पर किए शोध पर आपको पीएच.डी. की उपाधि मिली। सांवर दइया पैली पोथी पुरस्कार, डाॅ. नृसिंह राजपुरोहित राजस्थानी प्रतिभा पुरस्कार, जनकवि गणीशीलाल व्यास उस्ताद साहित्य सम्मान, घनश्यामदास सराफ सर्वोत्तम साहित्य पुरस्कार, गोदावरी देवी राजस्थानी महिला साहित्यकार सम्मान, रमादेवी गोइन्का महिला राजस्थानी साहित्य पुरस्कार, दीपचंद जैन साहित्य पुरस्कार, मारवाड़ रत्न, माणक अलंकरण सहित अनेक मान-सम्मान भी आपको मिल चुके हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2325664