गोगामेड़ी को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी पर सर्व समाज ने कोतवाली में दिया परिवाद
सोशल मीडिया पोस्ट की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सोशल मीडिया पर किरण शेखावत की ओर से श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के संबंध में कथित अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर परिवाद प्रस्तुत किया।
प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से सोशल मीडिया पर किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट एवं टिप्पणियों की जांच कराने तथा मामले में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि महापुरुषों और सामाजिक व्यक्तित्वों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है।
इस दौरान उपेंद्र सिंह जसरासर, कमल सिंह दूधवाखारा, पूर्ण सिंह चलकोई, अमर सिंह पुनरास, पंकज सिंह ढाढ़र, प्रदीप सिंह कसूम्बी, अनुपम सिंह ढाढ़र, संजय सिंह ख्याली, विक्रम सिंह श्यामपुरा, पर्वत सिंह कोहिना सहित सर्व समाज के अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325550


