[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए संयोजक-सहसंयोजक किए नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए संयोजक-सहसंयोजक किए नियुक्त

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए संयोजक-सहसंयोजक किए नियुक्त

झुंझुनूं : भाजपा ने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जिले की सभी 19 नगर परिषद व नगर पालिकाओं में संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला प्रभारी कमल सिखवाल और सह प्रभारी मुकेश गोयल की सहमति से नियुक्तियां कीं।

जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि झुंझुनूं नगर परिषद में विपुल छक्कड़ को संयोजक, जबकि संदीप गोयल व बिहारी नायक को सहसंयोजक बनाया गया है। नवलगढ़ में मनु स्वामी, चिड़ावा में अमर सिंह तंवर, खेतड़ी में कैलाश चंद स्वामी, पिलानी में अनिल डाडा, मंडावा में महावीर ढाका और उदयपुरवाटी में विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा को संयोजक बनाया गया।

इसी तरह बिसाऊ, मलसीसर, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, जाखल, बगड़, सुलताना, सूरजगढ़, बुहाना, सिंघाना, विद्या विहार और मंड्रेला सहित सभी निकायों में भी संयोजक व सहसंयोजकों की जिम्मेदारी तय की गई है। पार्टी ने नियुक्त पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।

Related Articles