31 साल बाद फिर मिलेंगे 12वीं के यार, यादों के झरोखे में लौटेगा बचपन
केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 के 1995 बैच का शनिवार को पुनर्मिलन, देश-विदेश से जुटेंगे पुराने सहपाठी
खेतड़ी नगर : वक्त गुजरता गया, चेहरे बदलते गए और जिंदगी अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ती रही, लेकिन 1995 में कक्षा 12वीं में साथ पढ़े सहपाठियों की दोस्ती की यादें आज भी ताजा हैं। अब 31 साल बाद यह दोस्त एक बार फिर एक-दूसरे के सामने होंगे। केसीसी के केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 के 1995 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का पुनर्मिलन समारोह 22 अगस्त, शनिवार को दिनबंधु मैरिज पैलेस में आयोजित होगा। समारोह में देश के अलग-अलग शहरों और विदेशों में रह रहे पुराने सहपाठी शामिल होंगे। आयोजन से जुड़े पूर्व छात्र रमेश कुमार यादव, रोहिताश खेदड़, सुरेश सैनी, सुनीता छिछोलिया, शमशेर खां और अनिता शर्मा तैयारियों में जुटे हैं।
देश के कोने-कोने से पहुंचेंगे दोस्त
आयोजकों के अनुसार पुनर्मिलन समारोह में दिल्ली, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, कोटा, अजमेर, रांची, झांसी, दरभंगा, जहानाबाद सहित देश के विभिन्न शहरों और राज्यों में रहने वाले सहपाठी शामिल होंगे। कई पूर्व विद्यार्थी विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं और वे भी इस ऐतिहासिक मिलन का हिस्सा बनने की तैयारी में हैं।
स्कूल की गलियों में फिर लौटेगा बचपन
समारोह से पहले सभी सहपाठी अपने पुराने स्कूल का भ्रमण करेंगे। स्कूल की कक्षाओं, मैदान और परिसर को देखकर 31 साल पुरानी यादें फिर से ताजा होंगी। इसके बाद दिनबंधु मैरिज पैलेस में सुबह 10 बजे से पुनर्मिलन समारोह होगा। इस दौरान सहपाठी अपने जीवन के सफर के मीठे-कड़वे अनुभव एक-दूसरे से साझा करेंगे। लंबे अंतराल के बाद पुराने दोस्तों से आमने-सामने मिलना उनके लिए भावुक और यादगार पल होगा।
31 साल बाद एक साथ होगी बचपन की टोली
कभी एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने वाले ये दोस्त अब अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं। किसी ने नौकरी की राह चुनी तो कोई व्यवसाय में आगे बढ़ा। समय ने सभी को अलग-अलग जगह पहुंचा दिया, लेकिन स्कूल के दिनों की दोस्ती आज भी उन्हें जोड़ती है। 31 साल बाद एक साथ जुटने वाला यह मिलन समारोह केवल दोस्तों की मुलाकात नहीं, बल्कि बीते बचपन और सुनहरी स्कूल यादों को फिर से जीने का अवसर होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2323510


