[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक में कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक में कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक में कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

सीकर : पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक सीबीईओ कमलेश कुमार तेतरवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सीबीईओ ने विद्यालयों के भौतिक विकास में भामाशाहों की सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विधाधर शर्मा ने नामांकन बढ़ाने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। एसीबीईओ राजवीर सिंह ने शिक्षक ऐप पंजीकरण और प्रशिक्षण पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में शैक्षिक रैंकिंग सुधार, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने, नव साक्षर अभियान, वित्तीय नियमों और समग्र शिक्षा अभियान की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

Related Articles