[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांसद कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती मनाई

सांसद कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती मनाई

झुंझुनूं : माननगर स्थित सांसद कार्यालय एवं कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस नेता अमित ओला ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण की सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने युवाओं, तकनीकी विकास, संचार और देश को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। गीडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली युनुस रहमानी, उमर कुरैशी, असगर जोया, इस्माइल चोपदार, शाहिद राईन, राजकुमार डिगरवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77