विहिप का स्थापना दिवस व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 1 सितंबर को
विहिप का स्थापना दिवस व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 1 सितंबर को
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 1 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर विहिप मातृशक्ति टोली की बैठक हुई, जिसमें जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मातृशक्ति खंड संयोजिका अनिता कुमावत ने बताया कि समारोह मातृशक्ति टोली के संयोजन में होगा, जिसमें क्षेत्र, प्रांत और जिले के पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्टजनों एवं विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान तथा इनामी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
खंड सह संयोजिका ममता सैनी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजस्थानी वेशभूषा एवं नृत्य प्रतियोगिता, धार्मिक प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। सत्संग प्रमुख पुष्पा शर्मा ने माताओं से बच्चों को लड्डू गोपाल या राधा की पोशाक में लाने की अपील की। चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में ललिता शर्मा, ममता सैनी, पुष्पा शर्मा, पवन बोहरा, कंचन शर्मा, गायत्री जांगिड़, मीनू शर्मा, सरिता, सोनू मिश्रा, ममता जांगिड़, सिलोचना जांगिड़ व शैली शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2323370


