पूर्व सैनिक ने सैनिक कल्याण कार्यालय अधिकारी से की हाथापाई:कर्मचारियों से मारपीट और ऑफिस में तोड़फोड़ का आरोप, मामला दर्ज
पूर्व सैनिक ने सैनिक कल्याण कार्यालय अधिकारी से की हाथापाई:कर्मचारियों से मारपीट और ऑफिस में तोड़फोड़ का आरोप, मामला दर्ज
चिड़ावा : चिड़ावा स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में एक पूर्व सैनिक द्वारा हंगामा करने, कर्मचारियों से अभद्रता, मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना 19 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार ने चिड़ावा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार ने बताया – भूतपूर्व सार्जेंट विक्रम सिंह, निवासी अरड़ावता, तहसील चिड़ावा, जिला झुंझुनूं, 19 अगस्त को सुबह करीब 10:25 बजे कार्यालय पहुंचे थे। वह अपने बच्चों की शिक्षा भत्ता योजना से संबंधित ऑनलाइन फॉर्म की स्थिति जानने आए थे।
कर्मचारियों से हुआ विवाद
कार्यालय स्टाफ ने उन्हें बताया कि केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट काम नहीं कर रही है, इसलिए जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। आरोप है कि इस बात से विक्रम सिंह नाराज हो गए और कर्मचारियों से विवाद करने लगे।
दर्ज शिकायत के मुताबिक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, विक्रम सिंह ने अधिकारी और कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद बढ़ा दिया।
हाथापाई का आरोप
कार्यालय में मौजूद स्टाफ और अन्य पूर्व सैनिकों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी दौरान, आरोप है कि विक्रम सिंह ने कार्यालय के एक कर्मचारी के साथ हाथापाई की और उसे बाहर ले जाते समय भी मारपीट की। जब जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने रोकने का प्रयास किया, तो विक्रम सिंह ने उन पर भी हाथ चलाया।
कुछ समय बाद, विक्रम सिंह कथित तौर पर हाथ में बेसबॉल बैट लेकर दोबारा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के अंदर घुसकर दरवाजों पर बैट से वार किए, जिससे दरवाजों को नुकसान पहुंचा। कर्नल सुरेश कुमार ने पुलिस से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2323009


