[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में आचार संहिचा के चलते नगर पालिका की कार्रवाई:सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर-बैनर हटाए गए, आमजन से भी की नियम पालन की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में आचार संहिचा के चलते नगर पालिका की कार्रवाई:सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर-बैनर हटाए गए, आमजन से भी की नियम पालन की अपील

खेतड़ी में आचार संहिचा के चलते नगर पालिका की कार्रवाई:सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर-बैनर हटाए गए, आमजन से भी की नियम पालन की अपील

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र में आचार संहिता के सही पालन के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत कस्बे के अलग-अलग मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौराहों से पहले लगाए गए पोस्टरों को हटाया जा रहा है।

मशीनों से हटाए जा रहे ऊंचाई पर लगे पोस्टर

नगरपालिका कर्मचारी इस अभियान में जुटे हैं। पोस्टर हटाने के लिए मशीनों की भी मदद ली जा रही है, ताकि सार्वजनिक जगहों को प्रचार सामग्री से मुक्त किया जा सके। सड़क किनारे, दीवारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टरों को चिन्हित कर हटाया जा रहा है।

एसआई सुनील सैनी के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मचारियों की एक टीम कस्बे के अलग-अलग मार्गों पर यह अभियान चला रही है। कर्मचारियों ने मशीनों की मदद से ऊंचाई पर लगे पोस्टरों को भी हटाया।

कर्मचारियों ने मशीनों की मदद से ऊंचाई पर लगे पोस्टरों को भी हटाया।
कर्मचारियों ने मशीनों की मदद से ऊंचाई पर लगे पोस्टरों को भी हटाया।

आमजन से भी की नियम पालन की अपील

नगरपालिका प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आचार संहिता के नियमों का सही पालन सुनिश्चित करना और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखना है। कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों ने आमजन को भी आचार संहिता के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति किसी भी तरह के पोस्टर, बैनर या प्रचार सामग्री न लगाएं।

नगरपालिका कर्मचारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कस्बे के अलग-अलग हिस्सों में लगे पुराने पोस्टर एवं प्रचार सामग्री को हटाया जाएगा।

इस अभियान के दौरान एसआई सुनील सैनी, कालूराम, संतोष कुमार, सुखराम गुर्जर, संदीप शर्मा, नरेश कुमार, संतोष कुमार, मोहित, अजय कुमार और सुरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles