[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नये ट्यूबवेल कनेक्शन पर ग्रामीणों ने जताया विरोध:बोले- 2 की जगह 3 इंच की पाइलाइन बिछाई जा रही, पानी का संकट बढ़ेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नये ट्यूबवेल कनेक्शन पर ग्रामीणों ने जताया विरोध:बोले- 2 की जगह 3 इंच की पाइलाइन बिछाई जा रही, पानी का संकट बढ़ेगा

नये ट्यूबवेल कनेक्शन पर ग्रामीणों ने जताया विरोध:बोले- 2 की जगह 3 इंच की पाइलाइन बिछाई जा रही, पानी का संकट बढ़ेगा

चिराना : चिराना के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बागोरिया की ढाणी में ग्रामीणों ने जलदाय विभाग की योजना का विरोध प्रदर्शन किया है। यह विरोध ट्यूबवेल से नए कनेक्शन देने की योजना के खिलाफ है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट बढ़ने की आशंका है।

पिरोहित की कोठी में सरकारी स्कूल के पास साल 2008 में ‘बांस की ढाणी’ के नाम से जलदाय विभाग ने ट्यूबवेल स्थापित की गई थी। वर्तमान में इस ट्यूबवेल से लगभग 70 परिवार पेयजल का उपयोग कर रहे हैं। अब अन्य परिवारों की मांग पर एक नई टंकी बनाई गई है, जिसे इसी ट्यूबवेल से जोड़ने के लिए जलदाय विभाग ने पाइपलाइन बिछाकर कनेक्शन देने की योजना तैयार की है।

पुराने उपयोगकर्ता ग्रामीणों ने इस योजना पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मौजूदा कनेक्शनों के लिए 2 इंच की पाइपलाइन है, जबकि नए कनेक्शनों के लिए 3 इंच की पाइपलाइन डाली जा रही है। ग्रामीणों का तर्क है कि बड़े आकार की पाइपलाइन से पानी का अधिक प्रवाह होगा, जिससे ट्यूबवेल का जलस्तर नीचे चला जाएगा और क्षेत्र में पेयजल संकट बढ़ जाएगा।

ग्रामीणों के बुलाने पर पंचायत प्रशासक राजेंद्र सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ट्यूबवेल जलदाय विभाग की है और पंचायत प्रशासन की ओर से इस कार्य का कोई प्रस्ताव नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य जलदाय विभाग के अधीन किया जा रहा है और यदि ग्रामीणों का विरोध बढ़ता है, तो नई ट्यूबवेल के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में कालूराम सैनी, लालचंद सैनी, नरेंद्र सैनी, मुकेश सैनी, राजेश सैनी, छोटूराम सैनी, महावीर सिंह शेखावत, गोपाल सिंह शेखावत, ज्ञानाराम सैनी, बलराम सैनी, गिलाराम सैनी, गिरधारी लाल सैनी, रामनाथ सैनी, बीरबल राम सैनी, लोकेश सैनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

Related Articles