पलसाना रेलवे स्टेशन के सामने कॉलोनीवासी परेशान:गंदे पानी की निकासी नहीं, ईओ ने समाधान का आश्वासन दिया
पलसाना रेलवे स्टेशन के सामने कॉलोनीवासी परेशान:गंदे पानी की निकासी नहीं, ईओ ने समाधान का आश्वासन दिया
पलसाना : पलसाना रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कॉलोनी के निवासियों ने गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर नगर पालिका में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) रवीना चौधरी से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
बस्ती में पक्की सड़कों और नालियों का अभाव
कॉलोनीवासियों ने बताया कि उनकी बस्ती में पक्की सड़कों और नालियों का अभाव है। कुछ निवासियों ने अपने घरों के सामने अनावश्यक रूप से मिट्टी डाल दी है, जिससे पानी की प्राकृतिक निकासी बाधित हो गई है। इस कारण बारिश के दिनों में गंदा पानी घरों के आसपास जमा हो जाता है। घरों से निकलने वाले दूषित पानी की भी उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाता, जिससे निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ईओ रवीना चौधरी ने आश्वासन दिया
निवासियों ने यह भी बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने और अनावश्यक रूप से डाली गई मिट्टी को हटवाने की मांग की। ईओ रवीना चौधरी ने कॉलोनीवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2320191


