अल्पसंख्यक छात्रावास में प्रवेश को लेकर विरोध, 17 अगस्त को अल्पसंख्यक विभाग के घेराव का ऐलान
अल्पसंख्यक छात्रावास में प्रवेश को लेकर विरोध, 17 अगस्त को अल्पसंख्यक विभाग के घेराव का ऐलान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में प्रवेश को लेकर अल्पसंख्यक समाज के छात्रों के साथ कथित भेदभाव के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र छात्रों को प्रवेश से वंचित किया गया, जबकि अन्य समुदाय के छात्रों को छात्रावास में प्रवेश दिया गया है।
आरोप लगाया गया कि एक ही महाविद्यालय के 21 छात्रों को प्रवेश दिया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अल्पसंख्यक समाज के छात्रों के आवेदन उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया और छात्रावास की दूसरी सूची में अन्य छात्रों को शामिल किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और पात्र अल्पसंख्यक छात्रों को प्रवेश देने की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर संबंधित विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है।
17 अगस्त को होगा प्रदर्शन
मांगों को लेकर 17 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे जिला अल्पसंख्यक मामलात विभाग कार्यालय के घेराव का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी मांगों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314540


