वीरगति स्मारक पर सेनानियों को किया याद
जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट व जीला परिषद में किया ध्वजारोहण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह से पूर्व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम, उपखण्ड अधिकारी धीरज झाझड़िया, कर्नल विक्रम सिंह सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व सैनिकों ने वीरगति स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर सेनानियों को श्रद्धाजंलि दी और उनके बलिदानों को याद किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया और अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, एसडीएम धीरज झाझड़िया, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मनीराम दनेवा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र सिंह राठौड़, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, हवासिंह, नरेन्द्र सिंह, नवाब खान, बनवारीलाल, संगम सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
इससे पूर्व जिला कलक्टर ने जिला परिषद में ध्वजारोहण किया और अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान भी किया। इस दौरान सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया, वरिष्ठ लेखाधिकारी मनीषा आर्य व विक्रम सिंह, एक्सईएन राजेश, सहायक विकास अधिकारी सुरेश सैनी, प्रेमसिंह चौहान, सहायक सांख्यिकी अधिकारी विक्रम गुर्जर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2314465

