तनवीर खान के जन्मदिन पर चूरू में जगह-जगह हुए कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जश्न
तनवीर खान के जन्मदिन पर चूरू में जगह-जगह हुए कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जश्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य तनवीर खान का जन्मदिन चूरू शहर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां समर्थकों ने केक काटकर तनवीर खान को शुभकामनाएं दीं।
सुबह से ही तनवीर खान के चूरू स्थित आवास और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी रही। समर्थकों ने माला पहनाकर, साफा बांधकर और गुलदस्ते भेंट कर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया।
सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन
कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम भी किए। हनुमानगढ़ी गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया। वहीं झोपड़पट्टी बस्ती में जरूरतमंद परिवारों को मिठाई और फल वितरित किए गए।

रतन नगर से बादशाह कॉलोनी तक कार्यक्रम
रतन नगर में तनवीर खान टीम की ओर से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान अमित शर्मा, पियूष, रौनक, जाबिर खान, राजा खान, शक्ति सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेठानी के जोहड़े पर मॉर्निंग क्लब की ओर से केक काटकर तनवीर खान को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में सलीम जैणाण, मुकेश जांगिड़, एडवोकेट नासिर खान, अफजल, शकील, राकेश, सलीम जोईया, जावेद सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
बादशाह कॉलोनी में रात के समय केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मारूफ खान, अयान खान, रेहान खान, आसिफ खान, रमजान खान, मोहसिन खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में भरतिया रोड स्थित बाबा होटल के सामने भी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा और तनवीर खान को जन्मदिन की बधाई दी। यहां हाजी इब्राहिम राजगढ़िया, नबी बख्श, इशांक, एडवोकेट जावेद खान, असलम, इकबाल, शोएब निर्माण, अख्तर सोलंकी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनीतिक समर्थकों की मौजूदगी ने दिखाया प्रभाव
जन्मदिन के विभिन्न कार्यक्रमों में स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पार्षदों, युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और टीम तनवीर खान चूरू के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय रही।
इस अवसर पर तनवीर खान ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार जताते हुए कहा कि चूरू की जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करने का संकल्प दोहराया।
जन्मदिन के मौके पर शहर में हुए अलग-अलग कार्यक्रमों को तनवीर खान की राजनीतिक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ के प्रदर्शन के तौर पर भी देखा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314469

