छापर में 80वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया:राजकीय स्टेडियम में तिरंगा फहराया गया, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
छापर में 80वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया:राजकीय स्टेडियम में तिरंगा फहराया गया, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
छापर : छापर कस्बे में शनिवार को 80वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह राजकीय स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। राजकीय स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्बे की सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थाओं के सैकड़ों बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य समारोह में पालिका अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष श्रवण माली, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयराम जांगीड़ और नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण जाट सहित अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अतिथियों ने परेड का निरीक्षण भी किया और सलामी ली।
इसी क्रम में, विभिन्न सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। पालिका में अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य रामगोपाल सैनी, राजकीय जनकल्याण बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य हीरालाल, क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में क्षेत्रीय वन अधिकारी उमेश बागोतिया, राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉ. प्रदीप सोनी, जोधपुर डिस्कॉम में सहायक अभियंता शशिकांत मीणा, राजकीय चिकित्सालय में पवन भार्गव, पुलिस थाना में थानाधिकारी पृथ्वीराज और जलदाय विभाग में कनिष्ठ अभियंता बबलू कुमावत ने अपने-अपने संस्थानों में तिरंगा फहराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314286


