चूरू में हाईवे पर घायल मिला युवक:सिर पर गंभीर चोट होने से अचेत हालत में था, NHAI टीम ने पहुंचाया अस्पताल
चूरू में हाईवे पर घायल मिला युवक:सिर पर गंभीर चोट होने से अचेत हालत में था, NHAI टीम ने पहुंचाया अस्पताल
चूरू : चूरू में NH-52 पर एक बाइक सवार घायल अवस्था में मिला। NHAI की टीम ने उसे डीबी अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। सदर थाना क्षेत्र में झंकार होटल से आगे जोहड़ के पास 35 वर्षीय युवक सड़क पर पड़ा था। हाईवे से कई वाहन गुजरते रहे, लेकिन किसी ने घायल की मदद नहीं की। इसके बाद किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना NHAI को दी।
सूचना मिलने पर NHAI की टीम तुरंत 108 एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। NHAI के कर्मचारियों ने घायल युवक को एम्बुलेंस के जरिए डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायल का इलाज शुरू किया। हादसे की सूचना के बाद दो-तीन युवक अस्पताल पहुंचे, जिन्होंने घायल की पहचान सिरसला निवासी 35 वर्षीय कुंदन के रूप में की।
कुंदन के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह अचेत अवस्था में है। उसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे का कारण और वह कहां से आ रहा था या कहां जा रहा था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ ने हादसे की सूचना अस्पताल चौकी को भी भिजवाई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314286


