[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिलेगी ई-लाइब्रेरी की सुविधा:आधुनिक कंप्यूटर और इंटरनेट भी मिलेगा, भाजपा जिला मंत्री ने किया उद्घाटन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिलेगी ई-लाइब्रेरी की सुविधा:आधुनिक कंप्यूटर और इंटरनेट भी मिलेगा, भाजपा जिला मंत्री ने किया उद्घाटन

श्रीमाधोपुर में प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिलेगी ई-लाइब्रेरी की सुविधा:आधुनिक कंप्यूटर और इंटरनेट भी मिलेगा, भाजपा जिला मंत्री ने किया उद्घाटन

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में बजट घोषणा के तहत स्वीकृत ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया है। लाइब्रेरी में कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा भी है। इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी मदद मिलेगी। शनिवार को अम्बेडकर ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा ने किया।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. अशोक कुमार ने बताया- इंदिरा विश्राम गृह परिसर में स्थापित इस ई-लाइब्रेरी में आधुनिक कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है। ये सुविधा छात्रों और युवाओं को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स और ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधन प्रदान करेगी।

अजय सिंह खर्रा ने अंबेडकर ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
अजय सिंह खर्रा ने अंबेडकर ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

डॉ. कुमार ने आगे बताया- ये ई-लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। इसका उद्देश्य उन्हें डिजिटल संसाधनों से जोड़कर ज्ञान और तकनीक तक पहुंच प्रदान करना है।

उद्घाटन कार्यक्रम में एसडीएम सौरभ भांबू, तहसीलदार राकेश पूनियां, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अजय सिंह खर्रा ने कहा कि यह ई-लाइब्रेरी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के ‘शिक्षित बनो’ के संदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इससे शहर के छात्रों और युवाओं को ज्ञान, तकनीक और आधुनिक शैक्षणिक अवसरों से जुड़ने में मदद मिलेगी।

Related Articles