[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया उत्सव:अंताक्षरी, खेल प्रतियोगिताओं और झूलों का लिया आनंद, तीज गीतों पर किया नृत्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया उत्सव:अंताक्षरी, खेल प्रतियोगिताओं और झूलों का लिया आनंद, तीज गीतों पर किया नृत्य

श्रीमाधोपुर में हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया उत्सव:अंताक्षरी, खेल प्रतियोगिताओं और झूलों का लिया आनंद, तीज गीतों पर किया नृत्य

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। न्यू अग्रसेन भवन में अग्रवाल महिला मंडल ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न टीमों ने गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। परिसर में लगाए गए झूलों पर भी महिलाओं ने झूलकर तीज का आनंद लिया।

इस अवसर पर पूजा चौधरी, मीना अमरसरिया, ललिता थोईवाला, आशा भूत, बबीता गोपालका, मधु चौधरी, मीना थोईवाला, सविता खाटूवाला, रागिनी चौधरी और चंचल गोपालका सहित अग्रवाल समाज की कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसी प्रकार, गीता भवन के पास भी हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। कनक गुप्ता, सीमा बजाज, रेणु गोकुलका और रीना चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अंताक्षरी, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया।

महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेल-जोल बढ़ाने के साथ ही पारंपरिक संस्कृति और त्योहारों की खुशियों को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

देखें PHOTOS

Related Articles